{"_id":"5d20f6ba8ebc3e6d107477ba","slug":"blackmelerr-wife-kurukshetra-news-rtk5030355137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलर पत्नी की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलर पत्नी की पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पहले इश्क फिर शादी और उसके बाद पंचायत में तलाक। कुछ इसी तरह से ब्लैकमेलिंग करने वाली एक महिला की शिकायत उसके एक पति ने पुलिस से की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पिहोवा के एक गांव निवासी सुनील पुत्र रोशनलाल ने बताया कि गांव की एक युवती के साथ उसका वर्ष 2017 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने रजामंदी से 25 जनवरी 2018 को प्रेम विवाह कर लिया था। उसकी पत्नी करीब 8 माह तक उसके साथ रही। इस बीच अचानक सुनील की पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत दी । पुलिस की मध्यस्थता के बीच दोनों पक्षों में पंचायत में फैसला हो गया ।
पंचायत के फैसले के अनुसार सुनील ने अपनी पत्नी को 50 हजार रुपए व एक सोने की अंगूठी लौटाई। इसके बाद दोनों में संबंध विच्छेद हो गए। सुनील ने बताया कि तलाक के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ने नरवाना के रहने वाले प्रदीप पुत्र बीरा के साथ दूसरी शादी रचा ली। प्रदीप को भी उसकी पत्नी ने शादी के कुछ माह बाद ही ब्लैकमेल कर काफी रुपये ऐंठ लिए और फिर पंचायत में उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
दूसरे पति को छोड़ने के बाद महिला ने सुनील से फिर संपर्क बनाया और उसके साथ रहने को तैयार हो गई । सुनील भी बीती बातें भूलकर उसे दोबार से अपनाने को तैयार हो गया था। कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर गांव आ गया। सुनील का आरोप है कि जिस महिला के साथ उसने प्रेम विवाह किया है वह कुछ लोगों के साथ लोगों को फंसा कर ब्लैकमेल करती है और अब तक कई लोगों से रुपये ऐंठे जा चुके हैं। सुनील की इस शिकायत के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना पिपली में केस दर्ज कर लिया है।