फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Black-listed candidates have been confirmed to be drunk, three suspected, Kurukshetra

नशे की पुष्टि हुई तो ब्लैक लिस्टेड होंगे अभ्यर्थी, तीन पर शक

Thu, 07 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 07 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Black-listed candidates have been confirmed to be drunk, three suspected, Kurukshetra
दौड़ में गिरे अभ्यर्थी का इलाज करते डॉक्टर व रेडक्रास के अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बुधवार को फिर कई अभ्यर्थी दौड़ लगाते गिर गए। इनमें से तीन अभ्यर्थियों को नशे का उपयोग करने वालों की संदिग्ध सूची में डाल कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों अभ्यर्थियों ने गिरने के बाद अजीब अजीब हरकतें शुरू कर दी थी। जिससे सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। बाद में एचएसएससी के अधिकारियों ने मेडिकल टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन


इनमें से एक ही हालत ज्यादा खराब होने से उसे एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है। दौड़ में गिरे अन्य तीन अभ्यर्थियों में से दो के पैर फ्रैक्चर हो गए और एक के हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन


दूसरे शेड्यूल की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन सुबह भी कुछ अभ्यर्थियों ने उत्पात मचाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों ने किसी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया और उन्हें तत्काल काबू कर लिया। बताया जाता है कि तीनों ने अजीब हरकतें शुरू कर दी थी। जिससे सुरक्षाकर्मियों को नशे के उपयोग का शक हुआ। इसके बाद उन्हें मेडिकल टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक की हालत खराब हुई तो उसे एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि तीनों को संदिग्ध सूची में डाल दिया गया है। यदि नशे की पुष्टि हुई तो इन तीनों को अयोग्य करार देकर ब्लैक लिस्टेट कर दिया जाएगा। पुलिस भी अपने स्तर पर ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।


दो के टूटे पैर, एक की कोहनी
इसी तरह तीन अन्य अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गिर कर गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक खरखौदा निवासी कुलदीप के बांये पैर की हड्डी टूट गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। इसी बीच एक अन्य अभ्यर्थी को लाया गया। मेवात निवासी मुकीम भी गिर कर घायल हो गया। उसके बांये हाथ की कोहनी में चोट लगी थी। जांच में पता चला कि उसकी कोहनी में फ्रैक्चर हुआ है, उसे भी सिविल अस्पताल भेजा गया। तीसरे अभ्यर्थी बढ़ेडा गांव निवासी सचिन के भी दाये पैर में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। इन तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed