{"_id":"937a1d94767486d2ae71e0f15204ce24","slug":"black-cat-with-a-rose-teachers-in-classrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले बिल्ले लगाकर कक्षाओं में पहुंचे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले बिल्ले लगाकर कक्षाओं में पहुंचे शिक्षक
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 20 May 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। लंबित मांगों का समर्थन करते हुए एनआईटी शिक्षक काले बिल्ले लगाकर कक्षाओं में पहुंचे। शिक्षकों ने कक्षाएं तो जरूर ली लेकिन काले बिल्ले लगाकर उन्होंने एनआईटी के निदेशक के खिलाफ अपना रोष जताया।
सोमवार को एनआईटी में शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाया। काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त करने का निर्णय पिछले दिनों शिक्षकों की आम सभा में लिया था।
उस दौरान शिक्षकों ने 16 मई तक उनकी मांगों को पूरी करने की मोहलत संस्थान को दी थी, लेकिन जब इस समय अवधि तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर कक्षाएं लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिक्षकों की मुख्य मांगों में केश लेस मेडिकल इंश्योरेंस, वेतन विसंगतियां, वन मैन वन पोस्ट, टेलीफोन अलाउंस भुगतान शामिल हैं।
यह रोष प्रदर्शन तीन दिन तक जारी रहेगा। आगामी रणनीति 21 मई को होने वाली आम सभा में तैयार की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. विकास चौधरी और प्रो. विनोद मित्तल ने बताया कि इनमें से कुछ मांगे कई वर्षों से लंबित हैं और प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि मांगों के पूरा न होने की स्थिति में अगली कार्रवाई पर फैसला आम सभा की अगली बैठक में होगा।