फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU will oppose BJP in UP elections, Kurukshetra

यूपी चुनाव में भाजपा का विरोध करेगी भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
BKU will oppose BJP in UP elections, Kurukshetra
जाट धर्मशाला में बैठक को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पांच राज्यों में चल रहे चुनावों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसहमति से मिशन पंजाब व मिशन यूपी को मजबूती से चलाने का प्रस्ताव पास किया गया। मिशन पंजाब के तहत पंजाब में संयुक्त संघर्ष पार्टी को मजबूत किया जाएगा। वहीं मिशन यूपी के तहत जनता से भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील की जाएगी।
चढ़ूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी कर विश्वासघात किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार से लिखित में आश्वासन प्राप्त कर किसान आंदोलन को स्थगित किया था। सरकार ने पत्र में किसानों की सभी लंबित मांगों पर सहमति जताई थी, मगर सरकार ने अब तक अपने वादे के अनुसार कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे रद्द करना, शहीद किसानों को मुआवजा देना, लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषियों को सजा देना व मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना उनकी सभी मांगे लंबित है। केवल हरियाणा में कुछ चुनिंदा केस ही रद्द किए गए हैं। कहा कि अब मिशन बंगाल की तर्ज पर मिशन यूपी चलाया जाएगा, जिसके तहत यूपी की जनता को भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील की जाएगी। इसी के साथ व्यवस्था परिवर्तन की जो लड़ाई मिशन पंजाब के रूप से संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाकर पंजाब से शुरू की गई है, उसे भी मजबूती से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के किसान टीम बनाकर पंजाब के विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। हरियाणा के किसानों को जिला स्तर पर जिम्मेदारी 10 विधानसभा के लिए दी गई है। मिशन पंजाब के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिगुल बजाया गया है। लोगों को संयुक्त संघर्ष पार्टी के रूप में एक साफ सुथरा प्लेटफार्म प्रदान किया है, जो सत्ता में आने के बाद लोकहित में कार्य करेगा। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रवक्ता राकेश बैंस, हरपाल सुढल, कृष्ण कलाल माजरा, होशियार गिल, पूनम सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed