{"_id":"6a7b8409cdc19c3d5805e062","slug":"bku-protest-at-dc-office-on-the-25th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-159358-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीसी कार्यालय पर भाकियू का प्रदर्शन 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीसी कार्यालय पर भाकियू का प्रदर्शन 25 को
Wed, 12 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक कर चर्चा करते भाकियू शहिद भगत सिंह के पदाधिकारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से मंगलवार को अनाज मंडी स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला प्रधान संजू लंबरदार ने बताया कि 25 अगस्त को आलू के भाव में अंतर के मुद्दे पर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन होगा और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोढ़ी और लखविंदर सिंह चडियाला ने की। जिला प्रधान संजू लंबरदार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों और आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान बिजली से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ किसानों की अन्य समस्याओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रचार मंत्री ईश्वर कपूर, ब्लॉक प्रधान विपिन आलमपुर, राजेश भरा, सीशन लंबरदार, गुरजंट सिंह आदि मौजूद रहे।