{"_id":"576edb894f1c1bc179b47eab","slug":"bku-also-announced-support-of-the-employees-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया कर्मचारियों के समर्थन का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों का समर्थन करती हुई कर्मचारी यूनियन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबैन के विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कर्मचारियों के द्वारा हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से आयोजित 29 व 30 जून की हड़ताल में पूरा समर्थन देने कर एलान किया है। इस बैठक की अध्यक्षता भाकियू नेता ज्ञान सिंह हमीदपुर ने की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा 23 सबडिवीजनों का निजीकरण किए जाने का फैसला सरासर गलत है और भाकियू इस फैसले का विरोध करती है। ब्लाक प्रधान लाल सिंह चकचानपुर ने कहा कि भाकियू हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी का तहे दिल से पूरा सहयोग करेगी व प्रदेश में किसी भी विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा और इसके साथ ही गांवों में मीटर घर से बाहर नहीं लगने दिए जाएंगे।
लाडवा ब्लाक प्रधान जय सिंह गुढा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट लागू न करके किसानों के साथ अन्याय किया है सरकार के द्वारा तुरंत स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। इस अवसर भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंद्र भूखड़ी, सब यूनिट प्रधान फूल सिंह, गुरबाज सिंह बड़तौली, गुरदयाल सिंह सुरजगढ़, अजमेर सिंह, अमर सिंह, राजकुमार बन, दौलत राम, विकास सैनी, पंकज कुमार, संदीप कुमार व अन्य किसान व कर्मचारी मौजूद रहे।