फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP's victory journey will begin with Prime Minister Modi's rally: Naib Saini

प्रधानमंत्री मोदी की रैली से होगा भाजपा की जीत के सफर का आगाज : नायब सैनी

Tue, 10 Sep 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
BJP's victory journey will begin with Prime Minister Modi's rally: Naib Saini
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 14 सितंबर को चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। इस रैली से भारतीय जनता पार्टी की जीत के सफर का आगाज होगा और भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री रामशरण माजरा गांव में आयोजित जनसभा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को 14 सितंबर को दोपहर दो बजे थीम पार्क में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए न्योता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाडवा क्षेत्र के कार्यकर्ता लोगों से मिलें और उन्हें पिछले 10 सालों में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएं। इसके साथ ही तुलनात्मक अध्ययन भी उनके सामने रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां देने का काम किया। जबकि कांग्रेस और इनेलो के शासनकाल में उतरी हरियाणा के युवाओं को केवल चतुर्थ श्रेणी की ही गिनी चुनी नौकरियां ही मिलतीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के लोगों के सामने 10 सालों का हिसाब और आने वाले सालों का नक्शा भी रखेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, जिला प्रधान सुशील राणा, डाॅ. गणेश दत्त, नैब सिंह पटाकमाजरा, सरपंच प्रतिनिधी ओम प्रकाश, अमित सैनी पौंकी, कौशल सैनी, सतबीर मंगौली, बैभव शर्मा, मंडल प्रधान जसविंद्र जस्सी, सरपंच संजीव गोल्डी, सुरेश कश्यप, प्रवीन सैनी, गुलशन सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed