फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP's election war will be sounded from the land of Mahabharata

Kurukshetra News: महाभारत की धरती से होगा भाजपा के चुनावी युद्ध का शंखनाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
BJP's election war will be sounded from the land of Mahabharata
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है। इस सियासी युद्ध का शंखनाद आज रविवार को महाभारत की धरती से किया जाएगा, जिसके लिए विजय शंखनाद रैली का आयोजन थानेसर अनाजमंडी में किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश की हर विधानसभा में रैलियां की जाएंगी।
विज्ञापन

अनाजमंडी में होने वाली यह रैली भी भले ही थानेसर विधानसभा के तौर पर की जा रही है, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय रैली से भी ज्यादा ताकत झोंकी गई है। इसमें न केवल केंद्रीय व प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता जुटेंगे बल्कि यहां विधानसभा चुनाव का सियासी युद्ध जीतने की रणनीति का भी एलान किया जाएगा। इसी रैली के जरिए पूरे प्रदेश में चुनाव में जीत को लेकर संदेश दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं तो रैली को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष माेहन लाल बड़ौली, विधानसभा चुनाव सहप्रभारी विपल्व कुमार देब, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर व अन्य नेता न केवल पार्टी की चुनावी घोषणाएं करेंगे बल्कि यह सियासी रण जीतने के लिए पूरी रणनीति भी बनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। यही नहीं यहीं से प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रही कांग्रेस व सत्ता में रही अन्य पार्टियों को भी घेरा जाएगा। भाजपा की विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र की यह पहली रैली होगी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ-साथ संघ के बड़े चेहरों ने अभी तक कई बार बैठकों में उन छोटी से छोटी खामियों पर चर्चा की, जो लोकसभा चुनाव के दौरान रही। सभी खामियों को दूर करके नए सिरे से रणनीति बनाई जा रही है। इसी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी 90 विधानसभाओं में जनसभा करेंगे तो वहीं इन जनसभाओं में केंद्रीय और प्रदेश स्तर के सभी नेता शामिल होंगे।




लोकसभा चुनाव परिणामों को देख मजबूत की जा रही जमीन

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को पांच सीटों पर हार का बड़ा मलाल है और अब विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि पार्टी भले ही सत्ता में है लेकिन विस चुनाव के लिए जमीन पूरी रणनीति के तहत मजबूत बनानी शुरू कर दी है। इसी के चलते ही जिला स्तर से लेकर विस व फिर प्रदेश स्तरीय रैलियों का खाका तैयार किया जा रहा है।


राज्यमंत्री व पूर्व सांसद ने लिया रैली स्थल का जायजा
राज्य मंत्री सुभाष सुधा व पूर्व सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को रैली स्थल का जायजा लिया तो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं सर्किट हाउस में दोनों नेताओं ने दावा किया कि रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।




मुख्यमंत्री की पसंद पर की जा रही रैली
बताया जा रहा है कि पार्टी ने विस चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शंखनाद करने के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को ही चुना, जिसके पीछे मुख्यमंत्री नायब सैनी की पसंद मानी जा रही है। राज्यमंत्री सुभाष सुधा व पूर्व सांसद संजय भाटिया का भी कहना है कि श्रीकृष्ण ने यहीं से गीता का संदेश दिया था तो यहीं पर अन्याय व न्याय के लिए युद्ध हुआ था, जिसमें न्याय की जीत हुई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शुरू से ही किसी खास कार्य की शुरूआत करने से पहले गीता की धरती पर माथा टेकते रहे हैं। यह भी प्रदेश की बेहतरी के लिए न्याय युद्ध का आगाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed