फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP Yuva Morcha's class

Kurukshetra News: भाजपा युवा मोर्चा की लगी क्लास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha's class
कुरुक्षेत्र। हमारे आचरण से लेकर बातचीत का तरीका भी ऐसा होना चाहिए कि हर कोई कायल हो उठे। सामने वाले की मंशा को भांपते हुए ऐसी नब्ज पकड़नी चाहिए कि वह किसी दूसरे के पास जाने की सोच भी न सके। उसे उसी की भाषा के अनुसार बारीकी से अपना प्रस्ताव रख हर समय साथ देने का भरोसा देते हुए उस पर खरा भी उतरना चाहिए। ऐसा करने पर हर कोई हमसे जुड़ने के लिए लालायित होगा।
विज्ञापन

यह गुरुमंत्र त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे व भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लब देव ने युवा कार्यकर्ताओं को दिया। मौका था वीरवार को सेक्टर दो में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कार्यालय के उद्घाटन का, जिस दौरान जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसने युवा मोर्चा की पाठशाला का रूप ले लिया तो विप्लब देव गुरुजी की भूमिका में नजर आए। प्राथमिक स्कूल के बच्चों की तरह उन्होंने करीब एक घंटा तक कार्यकर्ताओं को अनुशासन से लेकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तक का पाठ पढ़ाया तो हर कार्यकर्ता भी अनुशासित छात्र की तरह नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि सिर्फ नारे लगाए जाने से नहीं धरातल पर कड़ी मेहनत से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। आज हर युवा तक पहुंचने की जरूरत है और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उससे संबंधित हर उपलब्धि बतानी होगी। छात्रों को जहां शिक्षण संस्थानों के बदले हालात तो युवाओं को रोजगार के आंकड़े बताते हुए भविष्य की योजनाएं भी दर्शानी होंगी। हर युवा के बारे में हमें सोचना होगा और जिस दिन हर युवा को यह एहसास होगा तो वह भाजपा युवा मोर्चा से ही जुड़ेगा।
विज्ञापन

मंच पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पार्टी जिलाध्यक्ष रवि बतान, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता अनिल धंतौड़ी, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
विधायक से लेकर केंद्र सरकार तक के हों मोबाइल नंबर
युवा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए विप्लब देव ने कहा कि हर युवा कार्यकर्ता को हर समय उत्साह से लबरेज रहना चाहिए। प्रदेश व केंद्र सरकार की पूरी हो चुकी व भविष्य की योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। खुद को विधायक व सांसद महसूस करना होगा। उनके पास अपने क्षेत्र के विधायक से लेकर सांसद, मंत्री व केंद्र सरकार में बैठे लोगों तक के नंबर होने चाहिए। हर किसी के पास जाने के लिए साहस हो और अपने साथ जोड़े गए युवा को भी वहां तक ले जाने में सक्षम होना चाहिए। हमारे अंदर नेतृत्व का गुण भरपूर होना चाहिए। प्रदेश में एक भी ऐसा युवा नहीं होना चाहिए तो दूसरी पार्टी के बारे में सोच सके।


बॉक्स
हमारे पास सब कुछ, दूसरों के पास तो कुछ भी नहीं
प्रदेश प्रभारी विप्लब देव ने कहा कि हमारे पास हर युवा को समझाने के लिए सब कुछ है। प्रदेश से लेकर केंद्र तक सत्ता है तो सरकार की हर क्षेत्र की अनेक उपलब्धियां है। हमारे पास विकास से लेकर रोजगार व युवा से लेकर बुजुर्ग तक की अमल में लाई गई व भविष्य की योजानाओं का पूरा खाका है। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो पार्टी के अनेक दूसरे कद्दावर नेता हैं, लेकिन दूसरे लोगों के पास कुछ भी नहीं है, जिससे कि वे युवाओं को अपने साथ जोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed