फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP won two seats, one seat each by JJP and AAP, Kurukshetra

दो सीट भाजपा, एक-एक सीट जजपा और आप ने जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP won two seats, one seat each by JJP and AAP, Kurukshetra
पहले पेज की लीड
विज्ञापन

--------------------
दो कमल, तीसरी पर आप, चौथी पर जजपा ने चौधर जमाई
- जिले की चारों नगर पालिका में से किसी भी प्रधान सीट पर कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई
- इस्माईलाबाद में निशा, शाहाबाद में डॉ. गुलशन, पिहोवा में आशीष और लाडवा में साक्षी की जीत
- पिहोवा में मात्र 55 वोट के मार्जिन से भाजपा प्रत्याशी जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर पालिका चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। प्रत्याशियों की जीत के साथ ही जिले की चारों नगर पालिकाओं में जश्न का माहौल रहा। प्रधान पद के लिए चारों नपा में से दो में भाजपा और एक पर जजपा और एक अन्य पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। पिहोवा में जहां भाजपा के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी ने मात्र 55 और लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन की सीट पर साक्षी खुराना ने 1416 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रधान प्रत्याशी निशा कानो ने 101 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की।
शाहाबाद में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा विजयी रहे। इस सीट पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता तिलक राज को हार का सामना करना पड़ा। वे तीसरे नंबर पर रहे। उनकी जीत के लिए पूर्व राज्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचित कृष्ण बेदी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। तिलक राज 3278 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे, जबकि 5870 वोट के साथ कांग्रेस समर्थित हरीश दूसरे व 12375 वोट के साथ डॉ. गुलशन ने जीत दर्ज की। उनकी जीत को जजपा विधायक रामकरण काला ने जनता की जीत बताया। इसके अलावा शाहाबाद के वार्ड नंबर नौ से पार्षद पद का चुनाव लड़े पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र गौरव बेदी भी हार गए।
विज्ञापन

इस्माईलाबाद में मुकाबला आम आदमी से निशा कानो और भाजपा से पूजा गर्ग के बीच था। निशा ने 101 वोट के मार्जिन से जीत हासिल की। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी पूजा गर्ग रहीं। पिहोवा में टक्कर भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और आम आदमी पार्टी से अनिल धवन के बीच थी। मतगणना के पहले राउंड में अनिल धवन आगे चलते रहे। बाद में आशीष उन्हें ओवरटेक कर आगे निकल गए और 55 वोट के अंतर जीत हासिल की। इस सीट पर तीन आजाद प्रत्याशी ऐसे भी रहे, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले। लाडवा में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना और कांग्रेस समर्थित सुमित बंसल के बीच था। इस सीट पर साक्षी खुराना ने सुमित बंसल को 1416 वोट के अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही चारों नगर पालिकाओं में विजेताओं ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
किस नपा में किस चेयरमैन प्रत्याशी को कितने वोट
नपा प्रत्याशी पार्टी वोट
इस्माईलाबाद निशा आप 1503
शाहाबाद डॉ. गुलशन क्वात्रा जजपा 12345
पिहोवा आशीष चक्रपाणी भाजपा 9312
लाडवा साक्षी खुराना भाजपा 5818
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed