फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP meeting to be held in Kurukshetra under the chairmanship of Union Home Minister Amit Shah

Haryana Politics: कुरुक्षेत्र विवि में 29 को भाजपाइयों की लगेगी खास पाठशाला, शाह देंगे विस चुनाव के टिप्स

Tue, 25 Jun 2024 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 10:43 PM IST
सार

सीएम नायब सैनी व कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल समेत 2500 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। प्रदेश के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारीरियों को विधानसभा चुनाव का पाठ पढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP meeting to be held in Kurukshetra under the chairmanship of Union Home Minister Amit Shah
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में की तैयारी जोरों से शुरू कर दी है। इसके लिए न केवल लोगों के बीच जाकर सर्वे किए जा रहे हैं, बल्कि संगठन को भी मजबूती दी जा रही है। आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर अब पार्टी धर्मनगरी में प्रदेश स्तर पर मंथन करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्रदेश भर के सांसद, मंत्री, विधायक व सभी मोर्चाें के पदाधिकारियों की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खास पाठशाला लगेगी, जिसमें चुनाव से पूर्व हर पहलू पर मंथन किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा।
विज्ञापन


29 जून को होने वाली प्रदेश स्तरीय इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मुख्य तौर पर शामिल होंगे। बैठक को लेकर न केवल तैयारियां शुरू कर दी गई हैं बल्कि हर पदाधिकारी में उत्साह दिखाई देने लगा है। यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों के दृष्टिगत होने वाली इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों सहित 2500 से ज्यादा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें चुनावी रणनीति के तहत उन्हें गुर सिखाए जाएंगे। राज्यमंत्री सुभाष सुधा व जिलाध्यक्ष रवि बतान के मुताबिक बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।


उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जो दिन भर चलेगी। इसमें एक-एक घंटे के लिए कक्षानुमा वर्ग लगाए जाएंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता व रणनीतिकार चुनाव में जीत को लेकर हर बारीकी से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed