फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP leader cheated of Rs 90 thousand in the name of booking air ticket

Kurukshetra News: एयर टिकट बुक करने के नाम पर भाजपा नेता के साथ 90 हजार की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
BJP leader cheated of Rs 90 thousand in the name of booking air ticket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एयर टिकट बुक करने के नाम पर जालसाज ने भाजपा नेता के साथ 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने पांच की जगह 20 किलो लगेज जोड़ने और टिकट पर ढाई हजार रुपये की छूट दिलाने का आश्वासन देकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने अपने परिवार के साथ कजाकिस्तान में अपनी बहन से मिलने जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक की थी।

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में उमंग ने बताया कि उसकी बहन अलमाटी (कजाखस्तान) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। पूरा परिवार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उससे मिलने जाना चाहता था। 29 मार्च को उसने अपने पिता के मोबाइल से पांच लोगों के लिए एक फेमस ऑनलाइन वेबसाइट से एयर टिकट और होटल बुकिंग करते समय अपना लगेज बैग पांच किलो से ज्यादा नहीं जोड़ पा रहा था। इसी दौरान उसके पिता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें उस वेबसाइट से संबंधित जानकारी थी। यह जानकारी उस नंबर के व्हाट्सएप स्टेटस पेज पर भी अंकित थी। बातचीत में उस व्यक्ति ने पांच की जगह 20 किलो लगेज बैग जोड़कर टिकट बनाने का आश्वासन दिया। इसमें उसने आठ अप्रैल को पांच लोगों की दिल्ली से अलमाटी जाने तथा 14 अप्रैल को वापस आने का कुल किराया 92,500 बनाया गया। इस पर उसने उन्हें प्रति व्यक्ति 500 रुपये की छूट देकर 90 हजार रुपये देने की मांग की। इसी दौरान आरोपी ने उसे मोबाइल पर एक स्कैनर भेज दिया, जिसे स्कैन करके उसने 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। देर रात तक भी उनकी टिकट ई-मेल के जरिए उनके पास नहीं पहुंची साथ ही आरोपी ने मैसेज और कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed