फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP hoardings put up on the ASI wall

भाजपा ने एएसआई की दीवार पर लगा दिया होर्डिग

Mon, 31 Mar 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 31 Mar 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
 BJP hoardings put up on the ASI wall
कुुरुक्षेत्र। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बगैर अनुमति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की दीवार पर होर्डिंग लगा दिया। इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं फौरी कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रत्याशी का होर्डिग हटा दिया गया। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आदर्श चुनाव संहिता के तहत सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को चुनिंदा जगहों पर ही प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति है। इसके लिए बाकायदा जगह सुनिश्चित की गई हैं। लेकिन भाजपा के बड़े होर्डिग नाभा रियासत के कुरुक्षेत्र सन्निहित सरोवर तट पर स्थित प्राचीन नाभा हाउस की चहार दीवारी व ग्रिल के साथ लोहे के तारों के साथ बांध दिए गए। एएसआई के फोरमैन अनुराग सैनी के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने अधीन प्राचीन विरासतों पर चुनावी होर्डिग लगाने की अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन


कार्रवाई होगी : पुंडीर
चुनाव आयोग की ओर से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में तैनात आब्जर्वर के लाइजनिंग आफिसर केके पुंडीर के मुताबिक नियमों की अनदेखी करने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के लिए दिया गलत नंबर  
जिला प्रशासन ने शनिवार को अखबारों के दफ्तरों में कुरुक्षेत्र के आब्जर्वर मंजूनाथ केएस का मोबाइल नंबर-09999999488 भेजा था ताकि इसे प्रचारित करके  लोगों तक पहुंचाया जा सके। हैरत की बात है कि जब अमर उजाला ने जब इस नंबर पर शिकायत करनी चाही तो यह नंबर गलत पाया गया। बाद में जब सूचना अधिकारी को इसकी जानकारी दी तो इसके बाद जो नंबर दिया गया वह अमरावती का निकला। आखिर में तीसरी बार में सही मोबाइल नंबर मिला जो है- 086019-89990 ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed