{"_id":"67e9a48c14b88f204a0d0bc5","slug":"bike-theft-accused-caught-red-handed-beaten-up-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133539-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक चोरी का आरोपी रंगे हाथ पकड़ा, की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक चोरी का आरोपी रंगे हाथ पकड़ा, की पिटाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लगातार बाइक चोरी की घटना से परेशान लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। वहां लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर उपचार के बाद थर्ड गेट चौकी के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना गांव भादरपुरा व नाम साेनू बताया है।
घटना को लेकर मरीज के साथ आए अटवान गांव के रोहताश ने बताया कि वह उसकी बाइक पर बैठकर उसका लॉक तोड़कर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने शक होने पर उससे पूछताछ की तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने उसके पास से तीन मास्टर चाबियां भी बरामद की हैं। वह जल्दबाजी में अलग-अलग बाइक पर बैठकर उन्हें स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। अंत में एक बाइक को स्टार्ट करने में सफल हो गया तो वहां मौजूद लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इधर सूचना मिलते ही कुछ दिन पहले अस्पताल में अपनी मां का इलाज करवाने आए अनाज मंडी के अक्षय ने चौकी पर पहुंच कर आरोपी से अपनी बाइक का पता लगाने को कहा। वहीं थर्ड गेट चौकी की टीम ने कुछ समय बाद मौके पर लाकर सीन क्रिएट करवाया व मौके पर खड़े लोगों के बयान दर्ज किए।
पहले भी हो चुकी कई वारदात
अस्पताल परिसर में पहले भी बाइक चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं, जिसकी रपट पुलिस ने दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी हुई थी। अस्पताल के जलघर में भी दस दिन पहले व शव गृह से भी चोरी हो चुकी है।