फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike theft accused arrested

Kurukshetra News: बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Bike theft accused arrested
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पूर्व बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित कुमार निवासी संघौर जिला कुरुक्षेत्र के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। थाना कृष्णा गेट में 25 जुलाई को दर्ज शिकायत में अंकुर कुमार निवासी शाहाबाद ने बताया था कि वह 22 जुलाई को निजी काम से कुरुक्षेत्र आया था। उसने अपनी बाइक एमसी कार्यालय की पार्किंग में खड़ी की थी। काम निपटाने के बाद वह वापस आया तो उसको उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट ने करते हुए आरोपी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



चोरी के पांच आरोपी प्रोडक्शन वारंट लिए
पिपली। ढाई साल पहले मुनियारपुर गांव से ट्रांसफार्मर और सामान चुराने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद इनाम निवासी किरण, आशु मोहम्मद निवासी अल्लम जिला शामली, यशपाल निवासी लच्छा पट्टी जिला जोनपुर, मनोज कुमार उर्फ लाला निवासी जीजी रामपुर जिला बस्ती व इकबाल निवासी शब्दलपुर जिला बिजनौर यूपी जिला जेल में ही बंद थे। जहां से उन्हें पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में एसडीओ बिजली विभाग लाडवा कार्यालय ने शिकायत में बताया था कि 19 जनवरी 2022 की रात प्रीतम सिंह निवासी मुनियारपुर के खेत से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ था। विभाग की टीम ने मौके का जायजा लेकर सामान का आकलन किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने उपरोक्त पांच आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से उनको दोबारा कारागार भेज दिया।
विज्ञापन




ऑटो यूनियन के प्रधान पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। गत रविवार को ऑटो यूनियन के प्रधान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुशी राम निवासी खिजरपुरा, संजीव कुमार निवासी गुरु रविदास नगर व शिव कुमार निवासी बाहरी मोहल्ला को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। थाना केयूके में चार अगस्त को दर्ज शिकायत में नरेंद्र कुमार निवासी खेड़ी मारकंडा ने बताया था कि वह चार अगस्त शाम करीब सात बजे अपने एक दोस्त प्रवीन के साथ अपने कार्यालय में बैठा था। उसी समय उसके पास आई एक कॉल आई, जिसने उसे कश्यप धर्मशाला के पास बुलाया। वह अपने दोस्त के साथ पैदल धर्मशाला के पास पहुंचा तो खुशीराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंडासी से हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी खुशी राम, संजीव कुमार व शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल पर धमकी देने का आरोपी हत्थे चढ़ा
बाबैन। मोबाइल पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित निवासी लखनौरा जिला अंबाला ने शिकायतकर्ता की कार के शीशे भी तोड़े थे। थाना बाबैन में तीन अगस्त को दर्ज शिकायत में जगदीश चंद निवासी बीड़ कालवा ने बताया था कि दो अगस्त को उसके पास एक कॉल आई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने उसे उसकी कार के शीशे तोड़े जाने की बात कही थी। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed