फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike riding youths snatched purses from two women including ANM

Kurukshetra News: एएनएम सहित दो महिलाओं से बाइक सवार युवकों ने छीने पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths snatched purses from two women including ANM
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से बाइक सवार बदमाश एएनएम सहित दो महिलाओं से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिलाओं के शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में अंजना कुमारी हाल निवासी मसाना ने बताया कि वे पीएचसी खानपुर कोलियां में बतौर एएनएम कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने निजी काम से कुरुक्षेत्र आई थी। करीब साढ़े 10 बजे वह सेक्टर-दो में मारुति एजेंसी के पास पहुंची तो बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ में पकड़ा पर्स को छीनकर जिंदल चौक की तरफ फरार हो गए। उसके पर्स में उसका मोबाइल, 1800 रुपये नकदी, एटीएम कार्ड और पासबुक थी।
विज्ञापन

उधर, थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में जसबीर कौर निवासी बगथला ने बताया कि वीरवार शाम पांच बजे वह दवा लेने के लिए पिहोवा आई थी। श्मशान घाट वाली गली से निकली तो बगैर नंबर की बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से पर्स छीन कर ले गए। उसके पर्स में साढ़े नौ हजार रुपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक और सोने की बाली थी। शोर मचाने पर गली के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी भागने में सफल रहे। सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकती है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed