फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider who came to in-laws' house dies due to collision with tractor-trolley

Kurukshetra News: ससुराल आए बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider who came to in-laws' house dies due to collision with tractor-trolley
लाडवा। बरहान रोड पर डूडा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल डूडा गांव में आया हुआ था और अपने कुछ रिश्तेदारों को लेने बाइक पर लाडवा आ रहा था। मृतक की शिनाख्त संदीप कुमार निवासी गुढा जिला करनाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शेखर निवासी डूडा ने बताया कि 25 दिसंबर को उसका जीजा संदीप अपनी बाइक पर उसके घर पर आया हुआ था। सायं सात बजे के करीब वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर अपने चाचा के बेटे को लेने के लिए लाडवा के लिए चले थे। उसके जीजा संदीप कुमार अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। जैसे ही डूडा गांव को पार किया तभी सामने से एक गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसके जीजा संदीप बाइक में सीधी टक्कर मारी दी। टक्कर लगने से उसके जीजा बाइक सहित साइड में गिरकर जख्मी हो गया। उसने एंबुलेंस की मदद से संदीप को सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करके संदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed