फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies on the spot after being hit by a car, one injured

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर मौत, एक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies on the spot after being hit by a car, one injured
कुरुक्षेत्र। मदनपुर गांव के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पिहोवा के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मृतक की शिनाख्त सलीम मियां निवासी भौरा बांध झारखंड के रूप में हुई, जो कि बिल्डिंग बनाने का ठेकेदार था। सलीम अपने भांजे की शादी में शामिल होने आया था। शादी के बाद सलीम अपने जीजा के साथ उसकी बहन घर जा रहा था।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सुशील खान निवासी जडोला जिला कैथल ने बताया कि एक मई को उसके भतीजे साहिल की शादी थी। शादी में उसके रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। इनमें उसके भाई का साला सलीम मियां भी आया हुआ था। शादी समारोह के बाद सलीम को शनिवार को अपने घर झारखंड जाना था, मगर झारखंड जाने से पहले उसने सोचा कि वह शिकायतकर्ता की बहन रानी से मदनपुर में मिलकर चला जाएगा। इसलिए वह सुबह 10 बजे बाइक पर सवार होकर जडोला से मदनपुर के लिए चल दिए। बाइक उसका साला सलीम चला रहा था और वह उसके पीछे बैठा था, जैसे ही वह लोग मदनपुर गांव में गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सलीम का सिर सड़क में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed