फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies in car collision

कार की टक्कर लगने बाइक चालक की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in car collision
लाडवा-शाहाबाद रोड पर गांव हरीपुरा के पास कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सतपाल वासी हरीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुनील ने कहा कि वह अपने गांव के गुलाब सिंह के साथ लाडवा शाहाबाद मार्ग पर बनी समाधी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। दोपहर करीब पौने 3 बजे उसका पिता सतपाल अपनी बाइक पर बाबैन जा रहा था। जैसे ही उसका पिता लाडवा-शाहाबाद मार्ग पर चढ़कर बाबैन की और जाने लगा तो शाहाबाद की तरफ से आए कार चालक तेज गति से कार को चलाते हुए बिना होरन दिए उसके पिता की बाइक में पीछे से टक्कर मारी और उसके पिता को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इससे उसके पिता को गंभीर चोटें लग गई। वह तथा गुलाब दौड़ कर मौके पर पहुंचे और पिता को संभाला। टक्कर लगने से उसके पिता की दोनों टांग व बाजू टूट चुके थे। सिर पीछे से फट चुका था तथा नाक व कान से खून बह रहा था। वह तुरंत गाड़ी से अपने घायल पिता को लेकर अस्पताल की आरे चल दिया, मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed