फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   biggest hukka will center point in pinjor exihibition

सबसे बड़ा हुक्का खींचेगा सभी का ध्यान

Sat, 28 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sat, 28 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
biggest hukka will center point in pinjor exihibition
केयू स्थित धरोहर हरियाणा 28 और 29 नवंबर को पिंजौर गार्डन में लगने वाले हेरिटेज फेस्टिवल में धरोहर हरियाणा प्रदर्शनी लगाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से पिंजौर गार्डन में इस वर्ष भी राज्यस्तरीय हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में हरियाणा की संस्कृति से संबंधित लगभग 100 वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

धरोहर संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि केयू कुलपति डॉ. हरदीप कुमार और रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीन सैनी की पहल पर यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में धरोहर में रखा हुआ सबसे बड़ा हुक्का प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 32 लीटर पानी आता है और इसकी तीन फुट लंबी चिलम में डेढ़ किलो तंबाकू आती है।
विज्ञापन


धरोहर संग्रहालय की ओर से पहली बार आधा दर्जन से अधिक 100 वर्ष से अधिक पुराने रेडियो को भी प्रदर्शित की प्रदर्शनी भी विशेष रहेगी। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के पुराने बर्तन, हुक्के, चक्की, चड़स, टोकणे आदि भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदर्शनी में धरोहर हरियाणा संग्रहालय और केयू पर बनाई गई फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हेरिटेज फेस्टिवल का उद्घाटन हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. रामबिलाश शर्मा करेंगे। समापन पर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed