फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Big responsibility, now our turn, Kurukshetra

बड़े निभा चुके जिम्मेदारी, अब हमारी बारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Big responsibility, now our turn, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में वैक्सीन लगवाता लाभार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को दूसरे दिन 2779 किशोरों को कोवाक्सीन की पहली डोज लगाकर सुरक्षा कवच पहनाया। वैक्सीनेशन कराने पहुंचे किशोरों में थोड़ी घबराहट जरूर हुई, लेकिन वैक्सीन लगवाकर उन्होंने दूसरों को भी वैक्सीनेशन कराने के के लिए प्रेरित किया और कहा कि हम जीत जाएंगे।
सुबह ही जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरों ने पहली डोज लगवाकर दूसरों को भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया। किशोरों ने कहा कि बड़े अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं अब उनकी बारी है। स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों को टीकाकरण करने के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की थी। अस्पताल परिसर में वैक्सीनेशन कराने पहुंचे लोगों की सुबह ही भीड़ उमड़ी। यहां लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए लंबे समय तक कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग शेड्यूल जारी कर वैक्सीन लगा रहा है। विभाग ने जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बताया कि बुधवार को किशोरों के लिए 40 स्कूलों सहित 111 स्थानों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने मंगलवार को कुल 13 हजार 962 लोगों का टीकाकरण किया। इनमें से 15 से 18 आयु वर्ग के 2779 किशोरों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं कक्षा के छात्र तुषार ने बताया कि वैक्सीन लगवाना जरूरी है। जब हम सुरक्षित होगा तो दूसरे सुरक्षित होंगे। बताया कि वह वैक्सीन लगवाने से कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। स्कूल में जाने से पहले खुद को सुरक्षित होना जरूरी है।

झांसा रोड वासी कक्षा 10वीं का छात्र सत्यम शर्मा ने वैक्सीनेशन के साथ-साथ दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। हम तभी इस महामारी से जंग जीत पाएंगे, जब हम खुद सुरक्षा कवच पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed