फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Big relief from small white pills, 10 mm stone removed with homeopathy medicines

Kurukshetra News: छोटी सफेद गोलियों से बड़ी राहत, होम्योपैथी दवाओं से निकली 10 एमएम की पथरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Big relief from small white pills, 10 mm stone removed with homeopathy medicines
कुरुक्षेत्र। मरीज का उपचार करती डॉ. रिया।  
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय आयुष पद्धतियों के जरिये लगातार मरीजों को राहत देने में नई मिसाल कायम कर रहा है। हाल ही में यहां दो मरीजों के लिए सफेद रंग की छोटी-छोटी गोलियां उनके लिए चमत्कार साबित हुईं और कुछ ही दिनों में पथरी बाहर निकल आई। कुरुक्षेत्र निवासी मितुल अरोड़ा (45) पिछले पांच वर्षों से गुर्दे की पथरी से परेशान थे। उनके दाएं गुर्दे में 10 एमएम की पथरी थी। लगातार दर्द झेलते हुए उन्होंने कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन आराम नहीं आया। कुछ चिकित्सकों ने सर्जरी कराने की भी सलाह दी थी। इस बीच, मई 2025 में दर्द असहनीय हो गया और अरोड़ा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के होम्योपैथी क्लीनिक पहुंचे।
विज्ञापन


डॉ. रिया ने उन्हें होम्योपैथिक औषधियां दीं और नियमित सेवन की सलाह दी। मरीज ने चार माह तक लगातार दवा खाई। बिना किसी सर्जरी के पेशाब के रास्ते से बाहर निकल आई। सात एमएम तक की कैल्शियम स्टोन पेशाब से आसानी से निकल सकती है लेकिन 10 एमएम की पथरी या तो छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटकर निकलती है या फिर ऑपरेशन करना पड़ता है।
विज्ञापन



दूसरा मामला : सिर्फ 15 दिन में असर



कैथल जिले के गांव बाकल निवासी प्रवीण कुमार के दोनों गुर्दों में सात से आठ एमएम की पथरी थी। तेज दर्द और असुविधा के चलते उन्होंने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के होम्योपैथी क्लीनिक में परामर्श लिया। यहां डॉ. कुलजीत कौर ने उन्हें बर्बेरिस वल्गैरिस और हाइड्रेजिया जैसी औषधियां दीं। इन दवाओं का असर इतना तेज और सकारात्मक रहा कि मात्र 15 दिन में ही प्रवीण कुमार की पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैल्शियम स्टोन सबसे आम : डॉ. कुलजीत



डॉ. कुलजीत कौर ने बताया कि गुर्दे की पथरी कठोर खनिज जमाव है, जो दर्द, पेशाब में जलन, खून और उल्टी जैसी तकलीफें पैदा करता है। कैल्शियम स्टोन सबसे आम होते हैं जबकि यूरिक एसिड, स्ट्रूवाइट और सिस्टीन स्टोन अन्य प्रकार हैं। गलत खान-पान, कम पानी, मोटापा, मधुमय व उच्च रक्तचाप इसके बड़े कारण हैं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी पूरी तरह प्राकृतिक, सुरक्षित और बिना साइड इफेक्ट वाला उपचार है, जो पत्थर को टुकड़ों में तोड़ कर बाहर निकालता है और दोबारा बनने से रोकता है।

कुरुक्षेत्र। मरीज का उपचार करती डॉ. रिया।  

कुरुक्षेत्र। मरीज का उपचार करती डॉ. रिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed