फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Big game in hoardings in the corporation, taking tender for one side and advertising on both sides

Kurukshetra News: निगम में होर्डिंग में बड़ा खेल, एक साइड का टेंडर लेकर दोनों तरफ विज्ञापन

Sun, 14 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Big game in hoardings in the corporation, taking tender for one side and advertising on both sides
जाटल रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद
पानीपत। शहर में अवैध रूप से होर्डिंग और बोर्ड लगाने के साथ अन्य कई तरीके से निगम को चूना लगाया जा रहा है। निगम से एक तरफ विज्ञापन लेने का ठेका लेकर दोनों तरफ विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। शहर में इस तरह की करीब 10 जगह हैं। निगम अधिकारियों के साथ साठगांठ कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है। अधिकारी मामला सामने आने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में अब 60 होर्डिंग लगाने की बात कही जा रही है। जबकि शहर में करीब 200 होर्डिंग और बोर्ड लगाए जा रहे हैं। होर्डिंग और बोर्ड लगाने के मामले में एक और बात सामने आई है। शहर में लगाए गए होर्डिंग में कई की एक हिस्से में विज्ञापन लगाने की बोली दी गई है। जबकि विज्ञापन दोनों तरफ लगाए जा रहे हैं। एक अपुष्ट सूत्र ने बताया कि इस खेल में निगम के अधिकारियों को पूरी जानकारी है। वे इन सबको अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। ऐसे में इस तरह का काम आराम से किया जा रहा है। एक होर्डिंग पर ही निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार बोले किराया पूरा तक मुश्किल हुआ
नगर निगम के ठेकेदार संजीव मलिक ने बताया कि शहर में नगर निगम से 60 स्थान होर्डिंग के लिए किराये पर लिए गए हैं। इनका निगम को नियमानुसार किराया जमा कराया जाता है। उनको इसके लिए भी लोगों से संपर्क करना पड़ता है और तब जाकर होर्डिंग का काम मिलता है। शहर में अवैध होर्डिंग नहीं लगाए जा रहे हैं। ये सब नियमानुसार लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में नियमानुसार होर्डिंग का ठेका दिया गया है। निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। एक हिस्से का ठेका लेकर दूसरी तरफ भी विज्ञापन लगाने की जानकारी नहीं है। ऐसा कोई होर्डिंग है तो उसकी जांच की जाएगी।

- दीपक राणा, एमई, नगर निगम।

जाटल रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद

जाटल रोड पर लगे होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article