{"_id":"67730c046e6724d378020860","slug":"bibi-ravinder-kaur-did-public-relations-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-129236-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बीबी रविंद्र कौर ने किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बीबी रविंद्र कौर ने किया जनसंपर्क
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबे अर्से से चली आ रही संगत की मांग को पूरा किया जाएगा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को खालसा स्कूल की सौगात दी जाएगी। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध और सुधारने व शिक्षण संस्थानों के उत्थान के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगें।
यह बात हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कनिष्ठ उपप्रधान एवं थानेसर वार्ड-15 से कमेटी चुनाव मैदान में उतरीं बीबी रविंद्र कौर अजराना ने कही। वे सोमवार को अजराना गांव में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत चुनाव में समर्थन के लिए संगत से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि कमेटी ने सेवा संभाल के बाद गुरुद्वारा साहिब का काफी हद तक प्रबंध सुधारा है। इसके साथ ही संस्था के अधीन आने वाले स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर उठाया गया, जबकि उन्हें खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है। कमेटी के प्रयासों का परिणाम है कि पिछले दिनों पंजाब में हुए धार्मिक मुकाबलों में संस्था के अधीन चल रहे श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज की टीम ने अव्वल स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी ने पिछले समय में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं के निकट खाली भूमि पर खालसा स्कूल बनाने की घोषणा की थी, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही अब संस्था अपने हैड ऑफिस का भवन भी बनाने जा रही है। इसका नींव पत्थर 12 दिसंबर को रखा गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में तीन मंजिला आधुनिक सुविधाओं से लैस सराएं भी बनाई जा रही है। मौजूद संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ साथ देने का आश्वासन दिया।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: