फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharat Ratna Gulzari Nanda remembered on his death anniversary, tribute paid

Kurukshetra News: पुण्यतिथि पर याद आए भारतरत्न गुलजारी नंदा, अर्पित की श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Gulzari Nanda remembered on his death anniversary, tribute paid
कुरुक्षेत्र। सदाचर स्थल पर पूर्व प्रधामंत्री गुलजारी लाल  नंदा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के विकास की आधारशिला के रचयिता भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा की 26वीं पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रण लिया गया। इतना ही नहीं भविष्य में भारत रत्न नंदा के आदर्शों और जीवन के संघर्ष को लेकर चार जुलाई को जयंती समारोह पर राष्ट्रीय सेमिनार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से किया जाएगा। इसके साथ ही जयंती दिवस को भी प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन




पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की 26वीं पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सयुंक्त तत्वाधान में सदाचार स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, विधायक सुभाष सुधा, विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, जिला परिषद के सीईओ अशोक मुंजाल, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, डीवाईसीए के निदेशक डाॅ. महासिंह पूनिया, प्रोफेसर शुचिस्मिता, विजय सभ्रवाल, कृष्ण धमीजा, केडीबी सदस्य डाॅ. ऋषिपाल मथाना, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डाॅ. एमके मोदगिल ने नंदा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन












नंदा के प्रयास से ही कुरुक्षेत्र के विकास को मिली नई दिशा : ज्ञानानंद



गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कुरुक्षेत्र को विकसित करने में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके प्रयास से ही कुरुक्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिली है। ऐसे महान व्यक्तित्व के कार्यक्रमों को अच्छे और भव्य ढंग से मनाया जाना चाहिए। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा के कारण कुरुक्षेत्र पर्यटन हब के रूप में उभरकर आया है। उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे गुलजारी लाल नंदा की जयंती : कुलपति



कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आने वाले समय में गुलजारी लाल नंदा के कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर मनाने का प्रयास किया जाएगा। चार जुलाई को जयंती दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इस दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

कुरुक्षेत्र। सदाचर स्थल पर पूर्व प्रधामंत्री गुलजारी लाल  नंदा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद

कुरुक्षेत्र। सदाचर स्थल पर पूर्व प्रधामंत्री गुलजारी लाल  नंदा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed