फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Best Actor-Actress Award for Yogesh, Neha, Kurukshetra

योगेश, नेहा को बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Best Actor-Actress Award for Yogesh, Neha, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का रविवार को भरतमुनि रंगशाला में समापन हुआ इस दौरान अवार्ड नाइट्स का आयोजन, जिसमें बेस्ट फिल्म वेब सीरीज, बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस इत्यादि अवार्ड दिए गए। सांसद नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
बेस्ट हरियाणवी वेब सीरीज का अवार्ड ‘मेरे यार की शादी है’ को दिया गया। वहीं बेस्ट हरियाणवी फिल्म निर्माता राजेश चौहान, बेस्ट अभिनेता अवार्ड योगेश भारद्वाज को फिल्म ‘मलाल के लिए मिला। बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड ग्रुप डी के लिए नेहा शर्मा को मिला। बेस्ट सहायक अभिनेता अवार्ड कृष्ण को, बेस्ट स्क्रीन प्ले अवार्ड दिल हो गया लापता सीरीज और बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड कुलदीप को मिला।
विज्ञापन

बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड प्रगेश को शार्ट फिल्म शिनांकत के लिए मिला, वही बेस्ट शार्ट फिल्म निर्माता का अवार्ड विनीत शर्मा को गजरा के लिए मिला, बेस्ट एक्टर का अवार्ड शिनांकत के लिए शिशिर शर्मा को मिला। बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड शिवंग सीता के लिए प्रिया आशिया को मिला। वहीं बेस्ट एक्टर चाइल्ड फीमेल का अवार्ड सारे जहां से अच्छा शॉर्ट फिल्म के लिए आशिया शर्मा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट चाइल्ड एक्टर मेल का अवार्ड शिवंग सीता के लिए पर्व, बेस्ट स्टोरी का अवार्ड फिल्म 15 अगस्त के लिए अनिल कुमार को मिला। बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अलर्ट बा, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवार्ड वाईट पेबल, बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड लव स्टोरी को मिला। बेस्ट ड्यबुट फिल्म का अवार्ड ‘डार्क स्ट्रीट’ को मिला। बेस्ट शॉर्ट फिल्म क्षेत्रीय भाषा के लिए विनीत कटारिया की ‘वाशिंग मशीन’ को मिला। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री ऑन सोशल इश्यू के लिए ‘सादागुढ़ा’ को व बेस्ट एनिमेशन फिल्म ‘द पुपा एंड एंजिला को अवार्ड मिला।
बेस्ट संगीत अवार्ड विशाल पंडित को मिला। बेस्ट सिंगर मेल के लिए गांव की माटी के लिए सोमवीर कथूरिया, सिंगर फीमेल के लिए जय जय गंगे के लिए आकृति, एक्टर मेल में मां री के लिए हरीश छिक्कारा, एक्ट्रेस में गजबन पानी ने च्याली के लिए सपना चैधरी, सहायक अभिनेता में गाम की माटी के लिए जेडी बालू, सहायक अभिनेत्री में मां री के लिए सरोज जांगड़ा, बेस्ट लिरिक्सि में गांम की माटी के लिए ऋषि राज मस्ताना और बेस्ट एडिटिंग अवार्ड गाम की माटी लिए राज गुर्जर को मिला।

बेस्ट फीचर फिल्म डायरेक्टर का अवार्ड दीपाकंर को मिला। बेस्ट एक्टर यशपाल शर्मा, बेस्ट एक्ट्रेस युविका चौधरी, बेस्ट सहायक अभिनेता सिद्धार्थ, बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस रोशनी वालिया व बेस्ट स्टोरी का अवार्ड डम कुडिया को मिला। बेस्ट सिनेमाग्राफी का अवार्ड छह को मिला। वही बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड जस्ट अवार्ड्स को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed