फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Before the International Gita Jayanti Festival, the Health Department started the Har Ghar Dastak campaign

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले स्वास्थ्य विभाग ने की हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Before the International Gita Jayanti Festival, the Health Department started the Har Ghar Dastak campaign
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल के डेंगू वार्ड में उपचाराधीन मरीज का देखती स्टॉफ नर्स। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले स्वास्थ्य विभाग ने हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 30 नवंबर तक दूसरी डोज से वंचित रहे लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि विभाग द्वारा गठित टीमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की हर गली, मोहल्ले और कॉलोनियों में दस्तक देकर लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में अभी तक आठ लाख 60 हजार 324 को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से पांच लाख 98 हजार 798 को पहली और दो लाख 61 हजार 526 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक 80 हजार से अधिक लोग दूसरी डोज से वंचित हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कोरोना वैक्सीन की डोज से वंचित रहे सभी लोगों को सुरक्षा कवच पहनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें वैक्सीनेशन के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग को यह अभियान इसलिए चलाना पड़ा कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 30 नवंबर तक दूसरी डोज से वंचित रहे सभी लोगों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा हुआ है, ताकि गीता जयंती पहुंचने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस करें।
1253 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, आज 75 स्थानों पर लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1253 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक लिए गए 554105 में से 530291 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 22 हजार 149 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 791 मरीज ठीक हो चुके हैं और 357 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव एक मरीज को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, शाहाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल सहित 75 स्थानों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed