फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Be ready to face the challenges', Kurukshetra

‘चुनौतियों से मुकाबले के लिए तैयार रहें’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
'Be ready to face the challenges', Kurukshetra
मुख्य वक्ता सयंम शर्मा को स्मृति चिह्न देते प्राचार्य डॉ अरुण पुनियानी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में मंगलवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका विषय लाइफ कोचिंग और लाइफ समाधान रहा। वक्ताओें ने प्रतिभागियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की सीख दी।
प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि जीवन बहुत सुंदर है। हर पल जिंदा रहने का उत्सव है, लेकिन व्यक्ति को चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जिस व्यक्ति ने जीवन में कठिनाइयों का सामना नहीं किया वह कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संयम शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति विभिन्न परिस्थितियों में अलग-अलग तरह से व्यवहार करता है। वह किस तरह से व्यवहार करता है यदि उसके बारे में बेहतर तरीके से समझ सके तो बहुत सी समस्याओं का हल ढूंढ सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो व्यक्ति के व्यवहार में ही उसकी समस्याओं का हल भी निहित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश वर्मा ने कहा कि व्यक्ति के व्यवहार को समझकर उसे मार्गदर्शन दिया जाता है और उसकी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया जाता है। अंत में उन्होंने एक संवादात्मक सत्र रखा, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उचित समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता भाटिया और सहायक प्रोफेसर श्वेता वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं, टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed