{"_id":"5dbc9efc8ebc3e93d76c6955","slug":"bdpo-office-accountant-former-gram-secretary-kurukshetra-news-knl10278943","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ कार्यालय में भिड़े अकाउंटैंट व पूर्व ग्राम पंचायत सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ कार्यालय में भिड़े अकाउंटैंट व पूर्व ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट व पूर्व ग्राम पंचायत सचिव ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों ने पुलिस को अपनी-अपनी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व पंचायत सचिव राजेश दहिया ने बताया कि वह बीडीपीओ कार्यालय में बतौर ग्राम पंचायत सचिव के रुप में काम करता था। तब उसका पिछले कई माह का वेतन कार्यालय के पास बकाया है। जिसे लेने के लिए वह कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुका है। आज भी वह कार्यालय में अपना बकाया वेतन लेने के लिए अकाउंटेंट निर्मल सिंह के पास गया था। आरोप है कि अकाउंटेंट निर्मल सिंह बकाया वेतन देने के एवज में उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने इसका विरोध किया तो उसने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उधर, अकाउंटेंट निर्मल सिंह ने बताया कि उन पर लगे आरोप निराधार है। आज सरकारी छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था, लेकिन कुछ जरुरी कागजात उनको कुरुक्षेत्र लेकर जाने थे। इसलिए वह कार्यालय आए थे। इसी दौरान राजेश कुमार उनके कार्यालय में घुस आया और उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्ष की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्ष ने पुलिस से एक दिन के समय की मांग की है। इसके बाद अगर दोनों पक्ष के बीच रजामंदी नहीं होती तो उचित कार्रवाई की जाएगी।