{"_id":"647500756a7c9d5f6f0f3034","slug":"based-on-the-postmortem-report-the-police-registered-a-case-of-murder-kurukshetra-news-c-18-1-136079-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। गांव थाना में 30 वर्षीय सोनू की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि सोनू की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को सोनू के गले से एक कपड़ा बरामद हुआ था। पुलिस ने विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक के पुलिस के हाथ गांव से एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इसमें दिख रहा है कि सोनू रात करीब ढाई बजे तक अकेले ही घूम रहा है। इससे साफ है कि सोनू की हत्या तीन बजे के आसपास की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चिकित्सकों ने पैनल ने तीन बजे के आसपास ही सोनू की मौत होने की पुष्टि की है।
बता दें शनिवार सुबह होमगार्ड के जवान पदम कुमार के छोटे भाई सोनू का शव गांव के ही श्मशान घाट में एक चिता की राख से नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। पास में ही सोनू के कपड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने पदम के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
थाना सदर पिहोवा प्रबंधक जगदीश टामक और गुमथला गढू चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट में दम घुटना सोनू की मौत का कारण बताया गया है। सोनू की टांगों पर भी कुछ निशान मिले हैं। संवाद