फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Barse Phool on Tringa Yatra, Gunja Vandemataram

Kurukshetra News: तिरंगा यात्रा पर बरसे फूल, गूंजा वंदेमातरम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Barse Phool on Tringa Yatra, Gunja Vandemataram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा/कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को लाडवा में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में शिरकत कर इसे एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा मानवीयता, तकनीकी दक्षता, सैन्य शौर्य और राजनीतिक संकल्प का अद्भुत संगम है। मुख्यमंत्री ने इसे देश के सैनिकों के सम्मान में युगों-युगों तक याद किए जाने वाला आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के लिए बलिदान देने वालों को समर्पित है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा नए बस स्टैंड से शुरू होकर राम कुंडी चौक, मेन बाजार, संगम मार्किट, हिनोरी चौक, डॉ. बीआर आंबेडकर चौक होते हुए रामकुंडी धर्मशाला पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लाडवा की गलियों और मोड़ों पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत लोग पुष्पवर्षा करते नजर आए। हर ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने तिरंगा यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मदनलाल ढींगड़ा चौक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हरियाणा की वीर भूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां की मिट्टी से उठे लाखों जवान हर वक्त देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
तिरंगा यात्रा उन परिवारों को समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपने बेटे-बेटियों को बलिदान किया। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंक के अड्डों को खत्म कर एक सशक्त संदेश दिया है कि भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने का अंजाम गंभीर होगा। सीएम सैनी ने कहा कि भारत युद्ध नहीं, शांति का पक्षधर है, लेकिन जब-जब शांति को कमजोरी समझा जाएगा, तब-तब भारत अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सैन्य दृष्टि से एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।  तिरंगा यात्रा के दौरान सुगनी देवी आर्य गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री का तिलक कर अभिनंदन किया। संत नामदेव छिंबा समाज सभा और भारत विकास परिषद लाडवा की ओर से जल सेवा की व्यवस्था की गई, जो मानव सेवा की सच्ची मिसाल बनी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के पथ पर चलें। तिरंगे की शान बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। हमें ऐसा भारत बनाना है जो अपने गौरवशाली अतीत से सीखकर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
(संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed