फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   barbed wire barricade closed vip road, Kurukshetra

कंटीले तार, बैरीकेड लगा बंद किया वीआईपी रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
barbed wire barricade closed vip road, Kurukshetra
बैरीकेड व कंटीली तार लगाकर बंद की गई सड़क। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सर्किट हाउस के पास वीआईपी रोड (100 फुटा रोड) पर आखिरकार 21 साल बाद भूमि मालिक ने अपना कब्जा ले लिया। अदालत के आदेश पर जिला प्रशासन ने सोमवार दोपहर कांशीराम को उसके प्लॉट का कब्जा सौंपा। कांशीराम ने भी एक तरफ कंटीली तार बांधकर शहर के प्रमुख वीआईपी रोड को बंद कर दिया। रास्ता बंद होते ही पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर दिया तथा चौक से पहले बैरिकेड लगा दिए। हालांकि पिपली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन बेरोक टोक चलते रहे।
सुबह साढ़े 10 बजे राजस्व विभाग ने अदालत के आदेश पर पैमाइश की तो प्लॉट की जमीन में आधा केडीबी रोड आ गया। रोड के बंद होते शहर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला गया। इससे वाहन चालकों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस रोड के बंद होने से आसपास के लोगों को भी परेशानी होगी। उनको चौक के ऊपर से घूम कर आना-जाना होगा। रात आठ बजे तक प्रशासन की ओर से इस सड़क को खुलवाने के लिए किसी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

दरअसल, अदालत के आदेश पर सुबह साढ़े 10 बजे तहसीलदार नवनीत, कानूनगो प्रवीण कुमार, पटवारी संजय कुमार व एचएसवीपी के जेई ने भूमि मालिक कांशीराम के लिए सर्किट हाउस चौक पर पैमाइश की। इस पैमाइश में 100 फुटा रोड की 22 गुना 99 फीट यानि 242 वर्ग गज की जमीन कांशीराम के हिस्से में आ गई। जमीन की पैमाइश होते ही जेसीबी ने सड़क के किनारों पर खोदाई शुरू कर दी। पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान शहर थाना पुलिस प्रभारी सीमा, सेक्टर सात पुलिस चौकी प्रभारी जयकरण पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कब्जे के दौरान अदालत के कर्मचारी भी मौके पर ही मौजूद थे। कांशीराम को कब्जा मिलने के बाद इन कर्मचारियों ने अदालत में अपनी रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम ने बताया कि अदालत ने कब्जा लेने के लिए 11 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की थी, मगर उस तारीख पर प्रशासन ने टालमटोल करके कब्जा नहीं दिलाया था। इस पर सुनवाई करते हुए 25 अप्रैल को अदालत ने जिला प्रशासन को कब्जा दिलाने के आदेश दिए थे। प्रशासन की ओर से कब्जा न दिलाने पर अदालत ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी जारी किया था। उसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में उसे जमीन पर कब्जा दिलाया।
कांशीराम ने बताया कि पिछले साल दो अप्रैल को उसने अदालत के आदेश पर सड़क के बीच में मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया था। तब पुलिस ने उसके खिलाफ ही मामला दर्ज किया था। उस कार्रवाई के बाद अदालत ने कई बार प्रशासन को कब्जे के आदेश दिए थे। चार महीने पहले भी प्रशासन ने बरसात होने का बहाना करके कब्जा नहीं दिलाया था।
यह है मामला
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने साल 2002 में सेक्टर के लिए जमीन अधिग्रहण की थी। तब कांशीराम व अन्य ने 22 गुना 99 फीट के प्लॉट पर अपना हक जताया था। हाईकोर्ट ने उक्त जमीन उनको रिलीज कर दी थी। प्रशासन ने एडिशनल सिविल जज पूजा सिंगला के आदेशों का पालन करते हुए डीआरओ चांदीराम और एचएसवीपी के ईओ योगेश रंगा को इसके लिए अधिकृत किया था। अधिकारियों को कब्जा दिलवाने के बाद पांच अप्रैल 2021 तक कोर्ट में जवाब देना था। कांशीराम और अन्य ने कहा कि जमीन पर उनका हक है। इसे लेकर कई बार समझौते भी हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपना हक नहीं मिला।
कांशीराम ने बदले में मांगी थी जमीन
कांशीराम ने बताया कि उसने शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए एचएसवीपी से इस जमीन के बदले में दर्राकलां में जमीन मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए थे। उसके बाद उसने अदालत से कब्जा दिलाने की याचिका दायर की थी। अब भी अगर एचएसवीपी उनके साथ समझौता करना चाहे तो वह उसके लिए भी तैयार है।

आला अधिकारियों से चल रही बातचीत
एचएसवीपी के ईओ दीपक कुमार ने बताया इस मामले को लेकर आला अधिकारियों से बातचीत चल रही है। इस रोड पर कई अन्य लोगों के केस भी अदालत में विचाराधीन है। अगर एक बार में ही प्रतिबंध दूर होंगे तो विभाग को फायदा होगा। लोगों को कोई समस्या न हो इसके लिए बातचीत चल रही है।

 रोड बंद होने के बाद डायवर्ट किया गया शहर की ओर जाने वाला ट्रैफिक।  संवाद

रोड बंद होने के बाद डायवर्ट किया गया शहर की ओर जाने वाला ट्रैफिक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

 मामले की जानकारी देते भूमि मालिक कांशीराम व अन्य।  संवाद

मामले की जानकारी देते भूमि मालिक कांशीराम व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

वीआईपी रोड पर जेसीबी से उखाड़ा गया रास्ता।  संवाद

वीआईपी रोड पर जेसीबी से उखाड़ा गया रास्ता। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed