फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Banks will not have the premium deducted from the account of the debt, Kurukshetra

खाते से प्रीमियम काटा गया तो नहीं देंगे बैंकों का कर्जा

Tue, 02 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 02 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Banks will not have the premium deducted from the account of the debt, Kurukshetra
किसानों को संधोधित करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के ऋण खातों से जबरन प्रीमियम काटा गया तो किसान बैंकों का कर्ज चुकता नहीं करेंगे। यह ऐलान सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एकत्रित हुए सैकड़ों किसानों ने किया। वे अपनी मांगों के समर्थन व सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरे हुए थे।

किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सुबह ही पंचायत भवन में एकत्रित हुए, जहां से वह प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सुरेश कौथ सहित अन्य किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित किया और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री केे नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिसमें किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने, फसल बीमा योजना का प्रीमियम सरकार द्वारा भरे जाने व किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना थोपी नहीं जानी चाहिए। यह किसानों पर स्वेच्छा से छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऐलान किया कि 11 अगस्त को ढांड में किसान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। सरकार तब तक किसानों के हित में उक्त मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाती तो रैली में कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान अजीत सिंह, मंडल प्रधान बलकार सिंह, कृष्ण कुमार,  राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, छोटू राम, लक्ष्मण सिंह, तेजपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, जरनैल सिंह सहित सैंकड़ों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed