फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bank employee accused of cheating 2.5 lakh arrested

Kurukshetra News: ढाई लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bank employee accused of cheating 2.5 lakh arrested
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले बैंक से ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी रिकवरी एजेंट (बैंक कर्मी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रजत चौहान निवासी अमीन ने लोन रिकवरी के रुपये बैंक में जमा नहीं कराए थे।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में फाइनेंस कंपनी प्रबंधक तरसेम शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उनकी फाइनेंस कंपनी लोन देती है। रजत उनकी कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट कार्यरत था। 15 जून 2023 को रजत ने बैंक ग्राहक के लोन की किस्तों की रसीद काटी थी। उसकी कुल राशि दो लाख 54 हजार 101 रुपये थी। यह राशि को 10 किस्तों में काटा गया था। नियमानुसार 24 घंटे के अंदर रसीदों का काटा गया पैसा बैंक में जमा कराना होता है, मगर रजत ने यह रकम बैंक में जमा नहीं कराई थी। रजत से रकम के बारे में पूछा गया तो आरोप रकम देने के लिए आनाकानी करने लगा। जोर देने पर आरोपी ने उनके नाम लिखकर कुछ करने की धमकी दी थी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रजत चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed