Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Badminton tournament starts, ends today

Kurukshetra News: बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, आज होगा समापन

Sun, 07 Dec 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Dec 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Badminton tournament starts, ends today
कुरुक्षेत्र। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा गीता शर्मा का स्वागत करते क्लब के सदस्य। विज्ञ
पिहोवा। रोटरी क्लब की ओर से दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट शनिवार को शुरू की गई। बारकलेज बैडमिंटन क्लब में हुए इस कार्यक्रम में स्मैश योर वे टू विक्ट्री स्लोगन के तहत खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रविवार को टूर्नामेंट का समापन होगा। इस दौरान विभिन्न टीमों के बीच ओपन मुकाबले होंगे। पहला पुरस्कार के रूप में 5100 और ट्रॉफी और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपए का पुरस्कार रोटरी क्लब की ओर से देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा गीता शर्मा ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेलों में उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। युवा पीढ़ी को नशे जैसी नकारात्मकता से बचाने में खेल अहम भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को पहल करके युवाओं को जागरुक करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक मुद्दों पर क्लब समय-समय पर अपनी सेवाएं लगातार देता आ रहा है। क्लब के प्रधान डॉ.अमित अरोड़ा ने बताया कि इस मौके पर सचिव गौरव बंसल, कोषाध्यक्ष मोहित चावला, पूर्व प्रधान दीपक बवेजा, अजय कालड़ा, विभु दर्शन मुरार, सुशील गुप्ता, अजय गर्ग, गुरप्रकाश माटा, नरोत्तम वासन, भरत तनेजा, राहुल अरोड़ा, डॉ. दीपिका, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed