{"_id":"6362cdb78876e420347d42da","slug":"baba-siddhanth-public-school-gets-fap-award-kurukshetra-kurukshetra-news-knl126255110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल को मिला एफएपी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल को मिला एफएपी पुरस्कार
विज्ञापन
प्रधानाचार्या गीता शर्मा को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा (एफएपी) आयोजित प्रतिष्ठित समारोह में एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष एस कुलतार सिंह संधवान ने की।
बीएसएनआईपीएस को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने यह पुरस्कार ‘स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण’ की श्रेणी में दिया गया है। इस श्रेणी में विद्यालय ने ए ग्रेड हासिल किया। समारोह के दूसरे दिन विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता शर्मा को भी ‘डायनामिक प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह के समापन के अवसर पर देश भर के 935 निजी स्कूलों को नौ श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।
एफएपी पुरस्कार समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह एवं उपाध्यक्ष रेखा देवी उपस्थित रहे और उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने एफएपी के अध्यक्ष, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर और स्कूल प्रबंधन सदस्यों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सभी छात्रों, सम्मानित माता-पिता और स्कूल के सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार जताया।