फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Baba Shubeg Singh's delegation met HSGMC Chief Jathedar Bhupinder Singh Assandh

Kurukshetra News: बाबा शुबेग सिंह का प्रतिनिधिमंडल एचएसजीएमसी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध से मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Baba Shubeg Singh's delegation met HSGMC Chief Jathedar Bhupinder Singh Assandh
कुरुक्षेत्र। बाबा दर्शन सिंह को सिरोपा भेंट करते एचएसजीएमसी प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध।
कुरुक्षेत्र। संत बाबा शुबेग सिंह कार सेवा वालों की चल रही सेवाएं सुचारू रहेंगी। इनमें कोई भी रुकावट नहीं है। यह आश्वासन इन सेवाओं को सुचारू रखने का आश्वासन हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बाबा शुबेग सिंह कार सेवा वालों के साथियों को दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 20 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सराएं बनाने की सेवा संत बाबा अमरीक सिंह कार सेवा पटियाला वाले को दी गई थी। सराएं बनाने के लिए टप्पा लगाने के बाद से बाबा शुबेग सिंह कार सेवा वालों की कार सेवा को लेकर स्थानीय संगत में आशंका पैदा हो गई थी। इसके चलते सोमवार को बाबा शुबेग सिंह के जत्थेदार बाबा दर्शन सिंह, रतन सिंह, सुखदेव सिंह संधू व नरेंद्र सिंह गिल का एक प्रतिनिधिमंडल कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना भी मौजूद रहे। बाबा दर्शन सिंह ने कार सेवा के बारे में प्रधान से बातचीत की। हरियाणा कमेटी के प्रधान ने स्पष्ट किया कि बाबा शुबेग सिंह की चल रही सेवाएं सुचारू रहेंगी। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में सराएं बनाने की सेवा बाबा अमरीक सिंह पटियाला वालों को दी गई है। अजराना ने बताया कि हरियाणा कमेटी के लिए सभी संत महापुरुष सत्कार योग हैं। बाबा अमरीक सिंह जी पटियाला वालों को गुरुद्वारा साहिब में सराएं बनाने की सेवा सौंपी गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाबा शुबेग सिंह की सेवा रोक दी गई है, उनकी चल रही सेवाएं सुचारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed