{"_id":"67f8212536f5b6d7b005d158","slug":"baba-please-bless-me-i-will-get-kirtan-donedevotees-danced-to-the-hymns-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134031-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा...भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा...भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीश्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते श्याम प्रेमी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में बुधवार रात्रि श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में समिति सदस्यों, यजमानों और सहयोगियों ने श्याम पूजन किया।
संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प शृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में तीन गायकों लखबीर सिंह लक्खा, हर्ष गोयल और सतपाल खुराना ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई, जिनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..., दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी..., देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार..., शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है...और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं... इत्यादि भजन सराहे गए।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार के लिए करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन-मन-धन से सहयोग करें। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया, मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारा चलता रहा जिसमें श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।