{"_id":"5d239b2a8ebc3e6cdb2e80f0","slug":"ba-cuonsling-kurukshetra-news-rtk503453588","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 96 प्रतिशत से शुरू हुई बीए की मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 96 प्रतिशत से शुरू हुई बीए की मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान द्वारा सोमवार को बीए की 310 सीट पर दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट लगाई गई। बीए की काउंसिलिंग 96 प्रतिशत से शुरू हुई, जबकि ईएसएम श्रेणी में 58.40 प्रतिशत पर समाप्त हुई। वहीं बीए वॉकेशनल की सामन्य वर्ग में 89.60 से शुरू हुई तो ईएसएम श्रेणी में 59.20 पर खत्म हुई।
संस्थान के एसेंबली हॉल में सुबह 9 बजे नोटिस बोर्ड पर कट ऑफ लिस्ट लगा दी गई। छात्रों की मदद के लिए विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा हेल्पडेस्क भी लगाए गए। वहीं योग्यता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने संबंधित शिक्षकों से अपने कोर्स संबंधी जानकारी हासिल कर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण की। आईआईएचएस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बीए संयोजक डा. प्रदीप चौहान ने कहा कि बीए की 310 सीटों के लिए 2024 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
सोमवार को 310 सीटों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट की काउंसिलिंग की गई, जिसमें आवेदकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बताया कि प्रथम कांऊसलिंग सुबह 9 बजे आरंभ हुई, जिसकी कांऊसलिंग प्रक्रिया सायं तक जारी रही। उन्होंने बताया कि प्रवेश के दौरान प्राप्त अंकों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी योग्यता का आधार बनाकर मेरिट सूची तैयार की गई है। योग्य विद्यार्थियों को बिना की परेशानी पाठ्यक्रमों में दाखिल दिया जा रहा है।

BA cuonsling- फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन