फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ayurveda students protest the end, Kurukshetra

आयुर्वेद के विद्यार्थियों का प्रदर्शन समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
ayurveda students protest the end, Kurukshetra
विद्यार्थियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाते कुलपति डॉ. बलदेव धीमान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
फोटो 48
विज्ञापन

आयुर्वेद विद्यार्थियों का प्रदर्शन समाप्त
पूर्व मंत्री, कुलपति ने जूस पिलाकर दिया मांगें पूरी कराने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का 33 दिन से चला आ रहा प्रदर्शन समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री एवं सीएम के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी, विवि कुलपति डॉ. बलदेव धीमान, कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव और प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार के आश्वासन पर विद्यार्थी धरना स्थल से उठ गए।
दोपहर दो बजे पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी विवि पहुंचे। यहां उन्होंने विवि प्रशासन से मुलाकात करके विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनकी मांगों को शीघ्र ही पूरा कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद विद्यार्थी धरना प्रदर्शन से उठ गए। कृष्ण बेदी और डॉ. धीमान ने चार छात्रों को जूस पिलाकर अनशन से उठाया। विद्यार्थी पिछले 33 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत थे।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने गृहमंत्री अनिल विज, सांसद नायब सैनी सहित शासन-प्रशासन को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया था। शुक्रवार को विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान सचिव से मुलाकात करके उनको अपनी मांगों से अवगत कराया था। इस दौरान वहां पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद थे। विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। इसके चलते उन्होंने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया है। उनकी सभी मांगे जायज हैं। यह उनके हौसले, विश्वास और सत्य की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed