फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awaiting decision on salaries by the 21st; warning of a protest march on the 22nd.

Kurukshetra News: वेतन पर 21 तक फैसले का इंतजार, 22 को रोष मार्च की चेतावनी

Sun, 19 Jul 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Awaiting decision on salaries by the 21st; warning of a protest march on the 22nd.
शाहाबाद। मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में तीन माह से रुके वेतन के लिए चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन के बीच शनिवार को ट्रस्ट के सीईओ डॉ. संदीप इंद्र चीमा धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को मंगलवार तक वेतन संबंधी मामले में निर्णय का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी संघर्ष समिति ने 20 जुलाई को प्रस्तावित रोष मार्च फिलहाल स्थगित कर दिया। कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह का कहना है कि अब उनकी निगाह मंगलवार को होने वाली ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक पर है। यदि इस बैठक में वेतन और संस्थान के भविष्य को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो बुधवार को शाहाबाद में रोष मार्च निकालकर एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। डॉ. चीमा ने कर्मचारियों को बताया कि चंडीगढ़ में वीरवार और शुक्रवार को ट्रस्ट सदस्यों की बैठक हुई थी, लेकिन वेतन के मुद्दे पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अब मंगलवार को ट्रस्ट की कार्यकारिणी की दोबारा बैठक होगी, जिसमें इस मामले पर फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीईओ के आश्वासन के बाद कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अब मंगलवार की बैठक के परिणाम का इंतजार किया जाएगा। यदि कर्मचारियों की तीन माह से रुकी सैलरी और संस्थान के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो बुधवार को शाहाबाद में रोष मार्च निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट, एसजीपीसी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और हरियाणा सरकार को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने परिवारों के साथ रोष मार्च निकालने की तैयारी कर ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed