फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   attempt for suicide, bribe, homeguard, police, kurukshetra

पिता ने रिश्वत के पैसे नहीं दिए तो लगाया फंदा

Fri, 07 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 07 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
attempt for suicide, bribe, homeguard, police, kurukshetra
youth admitted in hospital - फोटो : अमर उजाला

होमगार्ड में ड्यूटी लगवाने के एवज में मांगी जाने वाली रिश्वत का पिता ने इंतजाम नहीं किया तो एक युवक ने परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह बात गांव मुर्तजापुर निवासी पीड़ित बलराम (21) पुत्र नरसिंह के चाचा पृथ्वी सिंह ने बताई है।

विज्ञापन


पृथ्वी सिंह के मुताबिक उसके भाई नरसिंह की आर्थिक स्थिति काफी खराब है और मजदूरी करके घर चलाता है। घर की जिम्मेदारी बड़े पुत्र बलराम के कंधों पर थी। उसने पिछले दिनों होमगार्ड में ट्रेनिंग की थी। पृथ्वी सिंह ने बताया कि उसे बताया गया है कि 29 मार्च को बलराम को ड्यूटी पर लगाने के लिए आश्वासन मिला था और इसी के साथ वर्दी सिलवाने के लिए कहा गया, लेकिन आरोप है कि इसके लिए होमगार्ड के अधिकारी ने पहले 10 हजार रुपये का इंतजाम करने की बात की थी। बलराम के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इस राशि का इंतजाम करने से इनकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद बलराम ने घर के कमरे में पंखे पर फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


पृथ्वी सिंह ने बताया कि उनका नाती मोहित तरावड़ी जिला करनाल से घर आया हुआ था। बताया गया है कि काफी देर से फोन पर काल रिसीव ना होने के कारण उसने जब कमरे के पास जाकर खिड़की से भीतर झांका तो सामने पंखे पर बलराम लटक रहा था। उसने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को एकत्रित कर दरवाजा तोड़ कर उसको नीचे उतरवाया। तब तक बलराम की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे शाम करीब छह बजे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. पवन बंसल के मुताबिक बलराम की हालत गंभीर है। 72 घंटे बाद ही उसकी स्थिति के बारे में कहा जा सकता है। वहीं गृहरक्षी विभाग कुरुक्षेत्र के जिला कमांडेंट बलजीत सिंह ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जिला कमांडेंट ने कहा कि यह उनके नाम पर ब्लैकमेलिंग का मामला है। जिसने भी ऐसा किया है, वह उसके खिलाफ भी कार्रवाई कराएंगे।

हालत नाजुक के चलते बयान नहीं हुए कलमबद्ध : जांच अधिकारी
पिहोवा थाना के सहायक उपनिरीक्षक एवं जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी कि गांव मुर्तजापुर निवासी बलराम ने आत्महत्या का प्रयास किया और कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते युवक उसके बयान कलमबद्ध नहीं किए जा सके। होश में आने के पश्चात ही मामले का पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि बलराम के होश में आने के पश्चात ही उसके बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

इस नाम का नहीं है कोई होमगार्ड में : जिला कमांडेंट
जिला कमांडेंट बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने रिकार्ड चेक कराया है। इस रिकार्ड में बलराम पुत्र नरसिंह गांव मुर्तजापुर नाम का कोई भी व्यक्ति होमगार्ड में नहीं है। उन्होंने बताया कि गृहरक्षी विभाग के महानिदेशक के आदेश पर 3 नवंबर 2016 से होमगार्ड जवानों की भर्ती बंद है। जिला कमांडेंट ने माना कि कुछ तो है जो यह घटना हुई, लेकिन इस घटनाक्रम में पैसे मांगने वाला व्यक्ति उनके विभाग का है या बाहर का इसकी वह जांच कराएंगे।


मेरे नाम पर किसने की पैसे मांग, यह जानने का इच्छुक हूं
जिला कमांडेंट बलजीत सिंह के मुताबिक गृहरक्षी विभाग कुरुक्षेत्र में कुल 637 जवान हैं। यहां बता दें कि कुरुक्षेत्र जिला में होमगार्ड जवानों के चार ब्लाक हैं। हर ब्लाक में 106 जवान हैं, जबकि थानेसर और पिहोवा में होमगार्ड की दो कंपनियां हैं। इन दोनों कंपनियों में 2013 होमगार्ड के जवान हैं। वह खुद इच्छुक हैं किसने मेरे नाम पर पैसों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed