{"_id":"5ff8c5878ebc3e335c35a87f","slug":"attack-on-three-person-case-filed-kurukshetra-news-knl57014954","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किसान सहित तीन लोगों पर बोलेरो गाड़ी सवार युवकों द्वारा हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों को पिहोवा के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। किसान ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
किसान परमजीत पुत्र बूटा सिंह वासी गऊचरांद ने बताया कि उसने गांव भट्टमाजरा में 35 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है। वीरवार को उसका नौकर कमलजीत उर्फ जीता खेत में खाद डालकर अपने कमरे पर पहुंचा था। शाम करीब सात बजे वह अपने भतीजे गुरजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह व मैसेरे भाई जितेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह के साथ नौकर का खाना लेकर उसके कमरे पर गए थे। नौकर को खाना देकर वह तीनों कमरे के पास में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी में कुछ युवक आए और नौकर के कमरे जा घुसे। कुछ देर के बाद उनको कमरे से शोर सुनाई दिया तो वह तीनों मौके पर पहुंचे, जहां उक्त युवक नौकर के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने बोलेरो से लाठी, डंडे, रॉड निकाल कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें जितेंद्र सिंह के सिर पर गहरी चोट लग गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों को मौके पर आते देखकर युवक उनको जान से मारने की धमकी देते हुए बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जितेंद्र सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।