फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ATM, bank, thief, try to cut

वैल्डिंग मशीन से एसबीआई का एटीएम काटने पहुंचे लूटेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
ATM, bank, thief, try to cut
रेलवे रोड पर परशुराम चौक के नजदीक शनिवार अल सुबह बदमाशों ने वेल्डिंग मशीन से एसबीआई के एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास किया। हालांकि वे अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाये। उधर, पुलिस वारदात के तरीक को देखकर अंदाजा लगा रही है कि बदमाश पेशेवर होंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसबीआई एटीएम का रख-रखाव करने वाली कंपनी एजीएस के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परशुराम चौक पर एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। शनिवार अलसुबह अज्ञात लोगों ने उसे वेल्डिंग मशीन से काटने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम में करीब 15 लाख रुपये कैश था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने परशुराम चौक पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज प्राप्त कर ली है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही पुलिस मामले को ट्रैस कर लेंगी। मालूम हो पिछले सप्ताह ही पिहोवा में मेन चौक के नजदीक पुलिस चौकी के सामने से बदमाश एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गये थे, जिसमें करीब 14 लाख 17 हजार रुपये कैश था। अभी तक पुलिस इस मामले को ट्रैस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

स्प्रे का किया इस्तेमाल
शातिर बदमाशों ने एटीएम बूथ में घुसने से पहले ही बूथ पर लगे कैमरों पर स्प्रे कर दिया ताकि उनकी फुटेज साफ नजर न आ सकें। उन्होंने कैमरों पर स्प्रे करने बाद एटीएम को साइड से काटने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed