फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assistant Professor appointment of new rules, Kurukshetra

अब नए नियमों से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

Wed, 22 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 22 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन

केयू कार्यकारिणी परिषद की बुधवार को कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। परिषद ने यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए यूजीसी के तहत नियमों में बदलाव किया है।

विज्ञापन

अब इस पद पर योग्य उमीदवार को निर्धारित मानदंडों के अनुसार नियुक्ति मिलेगी।

इसके लिए आवेदकों के लिए 30 अंक शैक्षणिक उपलब्धियों, 30 अंक डोमेन नॉलेज के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें से 25 अंकों की लिखित परीक्षा व 5 अंकों का साक्षात्कार होगा। 20 अंक शोध में योगदान के लिए व 20 अंकों का साक्षात्कार होगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी परिषद ने 2009 से पूर्व पीएचडी करने वाले आवेदकों को भी कुछ शर्तों के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता निर्धारित की है।     
विज्ञापन

      
कार्यकारिणी परिषद ने 20 मुद्दों पर चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय में अनुबंध व पार्ट टाइम शिक्षकों के लिए 1000 रुपये प्रति लेक्चर व अधिकतम वेतन 25000 रूपये करने का अनुमोदन किया है। बैठक में ईसी ने दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस निर्धारित करने के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमेटी में विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. अनिल वोहरा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा, सेवानिवृत्त प्रो. एवं कार्यकारिणी परिषद के सदस्य ओम प्रकाश अरोड़ा, महिला शोध अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. ऋचा तंवर व डीन कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. मंजुला चौधरी शामिल हैं। बैठक में राजनीति शास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ निरूपमा गुप्ता व सांख्यिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेंद्र कादियान की चेयरमैन के पद पर नियुक्ति को ईसी ने मंजूरी दी है।            

कार्यकारिणी परिषद ने विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षकों को फार्म सत्यापित करने की मंजूरी दी है। कार्यकारिणी के इस फैसले के बाद विद्यार्थी किसी भी विभाग में शिक्षकों से अपने फार्म सत्यापित करवा सकेंगे। बैठक में कार्यकारिणी परिषद के पिछले फैसलों पर परिषद ने मुहर लगाई है।


इसके साथ ही विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए चयन समिति के पैनल को अनुमति प्रदान की है। बैठक में मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा की अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति की है। इसके साथ ही कुंजपुरा गांव में स्थित करनाल डिग्री कॉलेज व यमुनानगर के गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्धता प्रदान की है। इसके अतिरिक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई व विद्यार्थियों के हित में कई फैसले लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed