फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assam Chief Minister worshiped at Maa Bhadrakali Shaktipeeth, offered horses

Kurukshetra News: असम के मुख्यमंत्री ने मां भद्रकाली शक्तिपीठ में की पूजा, चढ़ाए घोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Assam Chief Minister worshiped at Maa Bhadrakali Shaktipeeth, offered horses

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पार्टनर स्टेट असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां को चांदी के घोड़े अर्पित किए। इससे पहले पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री का शक्तिस्थल श्री देवीकूप पहुंचने पर स्वागत किया गया। ततपश्चात मुख्यमंत्री ने मंत्रोचारण व पान पत्तों व कमल पुष्पों के साथ श्री देवीकूप पर पूजा अर्चना की।

पीठाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को माता की लाल शक्ति चुनरी, चांदी लॉकेट और पुष्प माला एवं मां भद्रकाली जी की सिद्ध अष्ठधातु अष्ठभुजा स्वरूप मूर्ति भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मां कामाख्या देवी व मां भद्रकाली जी दोनों ही शक्ति स्वरूपा हैं, दोनों ही मां सती शक्तिपीठ है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मां भद्रकाली शक्तिपीठ के दर्शन की मेरी वर्षों पुरानी मन्नत पूरी हुई है। इसी प्रकार जल्द ही दुनियाभर के रामभक्तों की मन्नत 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरी होगी। अगले माह श्री रामलला के दर्शन के बाद हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दोबारा परिवार के साथ पूजा करने आऊंगा। इस मौके पर शिमला देवी ,स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, मीना जोशी , डॉ अन्नु पॉल शर्मा, निकुंज शर्मा, हेमराज शर्मा, राजेश शांडिल्य, सुनील जोशी ,संजीव मित्तल, देवेंद्र गर्ग , रामपाल लाठर, ऋषि तोमर , आशीष दीक्षित , अनिल पंडित इत्यादि सेवक भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed