फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ashtakosi Parikrama of the pilgrimage sites of Dharmanagari on 7th

Kurukshetra News: धर्मनगरी के तीर्थों की अष्टकोसी परिक्रमा सात को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ashtakosi Parikrama of the pilgrimage sites of Dharmanagari on 7th
कुरुक्षेत्र। महंत विशाल मणिदास।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र तीर्थ की अष्टकोसी परिक्रमा सात अप्रैल को सुबह पांच बजे शुरू होगी। प्राचीन तीर्थ नाभिकमल मंदिर दर्राखेड़ा के महंत विशाल मणिदास ने बताया कि यह अष्टकोसी परिक्रमा (24 किलोमीटर) मंदिर से शुरू होकर सायं सात बजे इसी मंदिर में संपन्न होगी। नाभिकमल तीर्थ से शुरू होकर यह तीर्थ यात्रा सोम तीर्थ कार्तिकेय मंदिर (ओजस तीर्थ) बाहरी, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्मामंदिर, दधिची तीर्थ, कुबेर तीर्थ, परशुराम तीर्थ, खीर सागर, नंदी-भौजी तीर्थ, सरस्वती तीर्थ खेड़ी मारकंडा, जिला कारागार के पीछे स्थित वृद्ध कन्या तीर्थ, रतुंक यक्ष पिपली, शिव मंदिर पलवल, औघड़ तीर्थ, बाण गंगा दयालपुर, अपगया तीर्थ (कर्ण का टिल्ला), भीषम कुंड नरकातारी तीर्थों पर जाएगी। इसके पश्चात नाभिकमल तीर्थ में यह यात्रा संपन्न होगी। इसके पश्चात सायं सात बजे नाभिकमल मंदिर में आरती के पश्चात प्रसाद वितरित होगा। चैत्र कृष्ण चतुर्दशी को होने वाली इस तीर्थ यात्रा के बारे में शास्त्रों में वर्णित है, कि जो व्यक्ति इस यात्रा का संकल्प करता है अथवा इस यात्रा में शामिल लोगों की सेवा करता है वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed