फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ASAP raises questions about why student union elections cannot be held in Haryana

Kurukshetra News: हरियाणा में क्यों नहीं हो सकते छात्र संघ चुनाव, एएसएपी ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
ASAP raises questions about why student union elections cannot be held in Haryana
कुरुक्षेत्र। प्रेस वार्ता में जानकारी देते छात्र नेता। संवाद - फोटो : kishatwar news
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अलटरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) की ओर से छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों के लिए रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि जब देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में छात्र संघ चुनाव हो सकते हैं, तो हरियाणा के विश्वविद्यालयों में क्यों नहीं हो सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों की आवाज को मजबूत करने का माध्यम हैं लेकिन हरियाणा में इनका न होना विद्यार्थियों के अधिकारों को कमजोर करता है। भारत बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा का व्यापार बन चुका है। हर साल डिपार्टमेंट की फीस बढ़ाई जा रही है जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। हाल ही में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पेशल रिवैल्यूएशन की फीस को एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया है, जिसे उन्होंने तुगलकी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो सरकारी विश्वविद्यालय और निजी संस्थानों में कोई फर्क नहीं बचेगा।
विज्ञापन


रिवैल्यूएशन के परिणाम में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को चाहिए कि 15-20 दिनों में परिणाम जारी करें ताकि विद्यार्थियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव न पड़े। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर तीसरे दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा के बावजूद विश्वविद्यालय परिसर में हथियार कैसे पहुंच जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिना स्टिकर किसी भी वाहन को परिसर में प्रवेश की अनुमति न दी जाए और सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने और प्राइवेट बसों में सरकारी पास मान्य किए जाने की अपील की, ताकि छात्राओं को यात्रा के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। भारत बराड़ ने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने एक सप्ताह के भीतर इन सभी मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की, तो छात्र संगठन एएसएपी प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिकेत सिंह, छात्र नेता लकी चौहान, उपाध्यक्ष करण गाबा, जिला चेयरमैन हर्षित पठानिया, आम आदमी पार्टी के नेता सुरेश सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। प्रेस वार्ता में जानकारी देते छात्र नेता। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रेस वार्ता में जानकारी देते छात्र नेता। संवाद- फोटो : kishatwar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed