Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arya PG College dominates at Ratnavali competitions; secures first place in fashion show and choreography

Kurukshetra News: रत्नावली की प्रतियोगिताओं में आर्य पीजी कॉलेज का दबदबा, फैशन शो और कोरियोग्राफी में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Arya PG College dominates at Ratnavali competitions; secures first place in fashion show and choreography
कुरुक्षेत्र। आर्य पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं मंच पर प्रस्तुति देते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के प्रतिभागियों ने हरियाणवी फैशन शो और कोरियोग्राफी में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा हरियाणवी एकल नृत्य में संयुक्त दूसरा और स्किट प्रतियोगिता में संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त कर महोत्सव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

हरियाणवी फैशन शो प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने पहला स्थान हासिल किया। महर्षि मारकंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय, मुलाना दूसरे और श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, दुधौला तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवी कोरियोग्राफी में भी आर्य पीजी कॉलेज ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल दूसरे और एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, कैथल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


हरियाणवी एकल नृत्य महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस प्रथम रहा जबकि आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी स्किट प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत ने पहला और श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, दुधौला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल और आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रथम पुरस्कार एसडी पीजी कॉलेज के विद्यार्थी और दूसरा पुरस्कार श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी को मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल की छात्रा प्रथम और भारत कॉलेज ऑफ लॉ, लाडवा की छात्रा दूसरे स्थान पर रही।


वहीं, टिट बिट्स प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल प्रथम, एसएसएसबी राजकीय महाविद्यालय, जींद द्वितीय और श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी तृतीय रहा। रत्नावली की इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, अभिनय और ज्ञान परंपरा की विविध झलक देखने को मिली।

कुरुक्षेत्र। आर्य पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं मंच पर प्रस्तुति देते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। आर्य पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं मंच पर प्रस्तुति देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed