फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists staged Ashok Vatika

Kurukshetra News: कलाकारों ने किया अशोक वाटिका का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Artists staged Ashok Vatika
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पुराने बस स्टैंड के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क में दिखाई जा रही रामलीला में अपार जनसमूह उमड़ रहा है। शनिवार रात्रि रामलीला मंचन के नौवें दिन हनुमान का लंका में प्रवेश, अशोक वाटिका, रावण-सीता संवाद और लंका दहन आदि प्रसंगों के दृश्य दिखाए गए।
विज्ञापन

प्रधान महासचिव बृज लाल सोहल ने बताया कि रामलीला मंचन में भारत तनेजा ने राम,हर्ष गाबा ने लक्ष्मण,दीपक चोपड़ा ने सुग्रीव, रमेश सडाना ने रावण, विकास कुमार ने सीता, मुकेश अरोड़ा ने हनुमान, हार्दिक गाबा ने मेघनाद, कृष्ण लाल वधवा ने विभीक्षण, कर्म चंद चुघ ने जामवंत, राहुल ने अंगद, रणजीत ने अक्षय कुमार, विनय शर्मा ने वज्रदंत, मोंटी मेहरा ने बागवान, सतीश शर्मा ने त्रिजटा, सुरेश तनेजा, अभिषेक और वंश ने रावण के दरबारियों का अभिनय किया।
विज्ञापन

मंचन से पूर्व आकाश ललित, अनमोल गाबा एडवोकेट, प्रवीण अरोड़ा, धर्मेंद्र धर्मा, मुकेश सैनी, दिनेश कंसल, शिवम अग्रवाल और विपिन रहेजा आदि रामलीला सहयोगियों द्वारा श्रीराम आरती की गई। चेयरमैन डॉ. महेश तनेजा, प्रधान जितेंद्र ललित और कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा सहित सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed